पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महेश नगर में कल सुबह हटा लें अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| एनएचएआई-444 ए के निर्माण के लिए महेशनगर की दुकानों के आगे से अतिक्रमण सोमवार सुबह 7 बजे हटाया जाएगा। हाईकोर्ट की तरफ से निर्देश मिलते ही डीसी अम्बाला के आदेशानुसार शुक्रवार रेवेन्यू विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में महेशनगर में मुनादी कराई गई और उन्हें सोमवार सुबह 7 बजे तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

महेशनगर में कुछ दुकानों पर अभी भी अतिक्रमण बरकरार है। एनएचएआई अधिकारियों की बार-बार की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई देखकर ऐसा लगता है कि अब अम्बाला प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए खुद कार्रवाई करेगा। महेशनगर में शुक्रवार शाम मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। इस दौरान रेवेन्यू विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, उन्होंने भी 7-8 दुकानदारों से दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए और उन्हें कार्रवाई के नोटिस दिए। जब इस संबंध में कैंट एसडीएम सुभाष सिहाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। डीसी से बात करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...