पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सेना मुख्यालय 2 कोर के गेट को अज्ञात कार चालक ने तोड़ा

सेना मुख्यालय 2 कोर के गेट को अज्ञात कार चालक ने तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| सेना के मुख्यालय 2 कोर के गेट नंबर 3 के कार चालक ने तोड़ दिया। गेट पर तैनात संतरी के आवाज मारने पर भी कार चालक नहीं रुका, जब कार साइड के फुटपाथ पर चढ़ गई तो संतरी के आने से पहले ही कार चालक फरार हो गया। सेना अधिकारी की तरफ से लिखित शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

तोपखाना चौकी में दी शिकायत में लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे मुख्यालय 2 कोर के नं-3 गेट के बैरियर को एक तेज रफ्तार कार ने तोड़ दिया। कोर हेडक्वार्टर के संतरी के आवाज लगाने पर भी गाड़ी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और 60 मीटर जाकर साइड में फुटपाथ पर चढ़ा दी। कोर हेडक्वार्टर हाई सिक्योरिटी जोन के अंदर आता है। सिविल कार चालक ने जान बूझकर कोर हेडक्वार्टर को नुकसान पहुंचाने के मकसद से अंदर घुसने की कोशिश की थी।

खबरें और भी हैं...