पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मेन ब्रांच स्कूल में छात्रों ने दाना पानी के कसोरे भरकर रखे

मेन ब्रांच स्कूल में छात्रों ने दाना पानी के कसोरे भरकर रखे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| कैंट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मेन ब्रांच में मुहिम दाना पानी का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ. सोनिका के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए दाना पानी के कसोरे रखे। डॉ. सोनिका ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण आमजन का जीवन दूभर हो गया है। गर्मी से राहत पाने को इंसान तो विभिन्न उपाय कर लेता है, पर बेजुबान पक्षियों के लिए छत पर कसोरे में पानी रखना चाहिए। हर वर्ष सैकड़ों पक्षी सिर्फ शुद्ध हवा और पानी के अभाव में अपना दम तोड़ देते हैं, परंतु इन बेजुबान पक्षियों को भूख प्यास के चलते असमय ही मृत्यु का ग्रास बनने से बचा सकते हैं। शिल्पी, कोमल, माला, संजना, दिनेश, सिमरन, श्यामसुंदर, सान्या, रजनी, राखी, प्रियंका, रिंकू आदि बच्चों ने जल के कसोरे एवं बाजरे से बर्तन विद्यालय प्रांगण में स्थापित कर मुहिम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने उनके प्रयासों की सहराना की।

खबरें और भी हैं...