अम्बाला| लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें किंडरगार्डन में अभिभावकों के साथ बच्चों की सेल्फी गतिविधि का आयोजन किया गया जहां कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने अभिभावकों के वार्तालाप तरीके की नकल डायलॉग के माध्यम से की। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त परिवार की छटा को दर्शाते हुए शुभकामना कार्ड बनाए। साथ ही कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त परिवार पर लघु नाटिका का प्रदर्शन किया गया। नौंवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त परिवार व एकल परिवार के लाभ और हानि पर वार्तालाप हुई। मुस्कान और वेदांक को श्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नाटक का मंचन करती छात्राएं।