पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • शरीर को जैसे आहार की, वैसे प्राणायाम की जरूरत

शरीर को जैसे आहार की, वैसे प्राणायाम की जरूरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | श्री राघव योग विकास केंद्र ने कैंट के पंजाबी मोहल्ला स्थित किंडर गार्डन स्कूल में तीन दिवसीय वर्कशाप आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद से नेत्र नेती के जनक मनोज कुमार ने किया। इसके उपरांत सूक्ष्म क्रियाओं का विधिवत अभ्यास करवाया गया। इस शरीर को चलने के लिए जैसे आहार की आवश्यकता है, वैसे ही आसन प्राणायाम की आवश्यकता है। योग से पाचनतंत्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है। योग से शरीर स्वस्थ हल्का एवं स्फूर्तियुक्त बन जाता है। योग से हृदय रोग, फेफड़ों के रोग, दमा, श्वास, एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में पंकज कुमार व संजीव शर्मा ने लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभाष मित्तल, राकेश वर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश अरोड़ा, राजेश सूदन, अनादि, पूजा सूदन, यौवन, आदित्य, गिरिधर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...