पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • प्रयास सोसाइटी ने 17 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने के लिए राशि दी

प्रयास सोसाइटी ने 17 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने के लिए राशि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रयास सोसाइटी के सदस्यों द्वारा फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 17 जरूरतमंद बच्चों को वर्दी के लिए 10 हजार रुपए की सहायता उपलब्ध करवाई इस राशि का चैक स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार आज्ञा पाल सिंह को संस्था के सदस्यों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रयास संस्था का यह कार्य सराहनीय है। इससे समाज की अन्य संस्थाओं को प्रेरणा मिलेगी। प्रयास संस्था के अध्यक्ष मंजीव कुमार गोयल व महासचिव विजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रयास संस्था द्वारा अगले सप्ताह में कैंट के विभिन्न स्कूल जिसमें बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी कन्या महाविद्यालय, सेवा समिति गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व मुसद्दी लाल आर्य कन्या हाई स्कूल में भी 10-10 हजार रुपए की राशि जरूरतमंद बच्चों की फीस के रूप में देकर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर प्रयास सोसाइटी के अध्यक्ष मंजीव कुमार गोयल, उपाध्यक्ष जनक राज राणा, महासचिव विजय कुमार शर्मा व संगठन सचिव राजीव शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...