अम्बाला| सेसिल कॉन्वेंट स्कूल में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सेसिल कॉन्वेंट की विभिन्न शाखाओं की प्रिंसिपल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों की माताअों ने अलग-अलग श्रेणी की प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें माताओं ने भारतीय संस्कृति के परिधान पहनकर नृत्यों द्वारा भारतीय संस्कृति की कला काे उजागर किया जिसमें अंशु ने प्रथम व ज्योति शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट में गीतिका और गगनदीप ने विजेता रही। इसी प्रकार सैंडविच मॉकटेल और डेजटर्स में भी माताओं ने खूब उत्साह दिखाया। इस अवसर पर सेसिल कॉन्वेंट की प्रिंसिपल अर्चना माथुर ने मातृ दिवस की सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में वंदना तलवार ने आभार व्यक्त किया।