पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कार में संदिग्ध सामान लेकर निकले नरसिंहा नंद, सद्दोपुर में पकड़े गए 5 शिष्य भेजे जेल

कार में संदिग्ध सामान लेकर निकले नरसिंहा नंद, सद्दोपुर में पकड़े गए 5 शिष्य भेजे जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

खुले में नमाज पढ़ने के विरोध में सीएम से मिलने जा रहे अखिल भारतीय संत परिषद के गुरु नरसिंहानंद सरस्वती लकड़ी व अग्नि का सामान लेकर निकल गए। जबकि उनके पांच शिष्यों को सीआईए-वन ने सद्दोपुर के पास नाका लगाकर पकड़ लिया। हालांकि तब तक परिषद की दो गाड़ियां सीआईए के हाथ से फिसल चुकी थी, जिन्हें आगे चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा। खास बात ये है कि दिनभर पुलिस शिष्यों के पकड़े जाने की बात से इंकार करती रही। जबकि शाम को उनको एसडीएम की कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

दरअसल, रविवार सुबह अम्बाला पुलिस को सूचना मिली कि अखिल भारतीय संत परिषद की कुछ गाड़ियां गाजियाबाद से गुरु ग्राम होकर चंडीगढ़ की तरफ जाएंगी। जो सीएम से मिलने जा रहे हैं और किसी भी अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। क्योंकि गाड़ियों में कुछ संदिग्ध सामान भी लग रहा है। इस पर सीआईए वन की टीम ने अम्बाला-चंडीगढ़ हाइवे पर सद्दोपुर के पास नाका लगा दिया। कुछ देर बाद पुलिस को यूपी नंबर की एक सफेद स्विफ्ट कार नजर आई। उसी समय पुलिस ने उसे रुकवाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार व उसमें सवार पांच सदस्यों को अपनी हिरासत में लिया। जिनकी पहचान बाद में गाजियाबाद निवासी अरुण त्यागी, अंश पंडित, यश कुमार, विवेक त्यागी, सतिंद्र के तौर पर हुई। बाद में पुलिस ने इन पर कानूनी कार्रवाई की।

पर्दा

संयोजक व अन्य चंडीगढ़ में पकड़े

जिस गाड़ी को सीआईए ने पकड़ा था, उससे जुड़े काफिले में दो अन्य कारें भी थी। जो पहले ही चंडीगढ़ की तरफ रवाना हो चुकी थी। पता चला है कि उसमें भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नर सिंह नंद सरस्वती महाराज व उनके शिष्य सवार थे।

दिनभर पुलिस पांचों के हिरासत में होने की बात से करती रही इंकार

पुलिस ने पांच लोगों को शाम के समय पेश किया था। जिन्हें दो दिन के लिए ज्यूडिशियल भेज दिया है। ये सभी गाजियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। सतेंद्र सिहाग, एसडीएम

खबरें और भी हैं...