पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • गंदगी हटाकर बनाया पार्क, उद्् घाटन से पहले शरारती तत्वों ने उखाड़े झूले

गंदगी हटाकर बनाया पार्क, उद्् घाटन से पहले शरारती तत्वों ने उखाड़े झूले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

परशुराम नगर के निर्माणाधीन पार्क को उद्घाटन से पहले ही तहस-नहस कर दिया। यही नहीं किसी शरारती ने पार्क में लगे झूले ही उखाड़ दिए। लिहाजा अंधेरे के दौरान हुई इस हरकत को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है। साथ ही पार्षद ने भी कार्रवाई का दावा किया है।

दरअसल, सिटी की डीडब्ल्यूएस कॉलोनी तथा परशुराम नगर के कुछ एरिया से भारत पेट्रोलियम की लाइन गुजरती है। क्योंकि यह पेट्रोलियम की जगह है, इसलिए इस पर निर्माण भी नहीं किया जा सकता। कई सालों से बिछी इस लाइन पर निर्माण न होने के कारण कुछ जगह पर गंदगी पसरी हुई है। यही कारण था कि वार्ड नंबर आठ में रहने वाले लोगों की मांग पर पार्षद हरीश कुमार शर्मा ने जगह चयनित करके पार्क बनवाने का जिम्मा उठाया था।

15 लाख की लागत से तैयार होने हैं पार्क| इन दोनों कॉलोनियों में 15 लाख की लागत से पार्क बनाए जाने हैं। यह कार्य नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है। परशुराम कॉलोनी में दो जगह चयनित की गई है जबकि डीडब्ल्यूएस कॉलोनी का भी कुछ हिस्सा देखा गया है।

सिटी परशुराम नगर के पार्क में उखड़े झूले।

पार्क से झूले उखाड़ना गलत बात है। इसे लेकर जांच करवाई जाएगी और इस पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। धर्मवीर, कमिश्नर, नगर निगम अम्बाला।

पार्क में लगे झूले उखाड़ना निदंनीय है। यह काम किसने करवाया, इसे लेकर जानकारी हासिल की जा रही है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। हरीश कुमार शर्मा, पार्षद वार्ड 8, अम्बाला।

खबरें और भी हैं...