जो काम सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी मिलकर पूरा नहीं कर पाई, उसे जैन हेल्थ केयर चेरिटेबल इंस्टीट्यूट को चलाने वाली 21 सदस्यीय कमेटी पूरा करने में लगी है। यहां सस्ती दरों पर एमआरआई, सीटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। जून माह से यहां डायलिसिस की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
छह मशीनें लगाई जाएंगी ताकि लोगों को डायलिसिस के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इंस्टीट्यूट के इस मुकाम तक पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान पीकेआर जैन मेडिकल चेरिटेबल सोसायटी को चलाने वाले उन 15 सदस्यों का है, जिन्होंने सोसायटी चलाते समय लोगों के दर्द को समझा और उन्हें सस्ती दरों पर सुविधा उपलब्ध करवाने का सोचा। शायद यही कारण है कि आज इंस्टीट्यूट में वह सभी सुविधाएं मिल रहे हैं, जो सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भी नहीं मिल पाती।
सिविल में नहीं व्यवस्था तो प्राइवेट में चार हजार में होती है एमआरआई, संस्था दो हजार रुपए तक करती है सभी टेस्ट, इंस्टीट्यूट को चला रही 21 सदस्यीय कमेटी
कोर्स करवाकर बच्चों को दे रहे ट्रेनिंग
अम्बाला-हिसार रोड स्थित इंस्टीट्यूट में बारहवीं पास करने के बाद बच्चों को अलग-अलग कोर्स की ट्रेनिंग भी दी जाती है। जो छह माह से एक साल तक की अवधि के हैं। इसके बाद ट्रेनिंग प्राप्त बच्चों को हेल्थ केयर सेंटर पर ही जॉब उपलब्ध करवाई जाती है ताकि उन्हें किसी अन्य जगह जाकर नौकरी न तलाशनी पड़े। ये बच्चे ट्रेनिंग लेने के बाद अन्य किसी भी जगह जाकर जॉब हासिल कर सकते हैं।
इन दरों पर होते हैं टेस्ट
एमआरआई हेड प्लान दो हजार रुपए, सीटी स्कैन हेड प्लान 800 रुपए, मैमोग्राफी 500 रुपए, अल्ट्रासाउंड 300 रुपए, ईसीजी 100 रुपए, एक्सरे 100 रुपए, ब्लड शुगर 20 रुपए, एचबीए 250 रुपए, मलेरिया टेस्ट 70 रुपए, पीटीएच 500 रुपए, एचबीएसएजी 300 रुपए, फरटीन 350 रुपए, बी-एचसीजी 300 रुपए, पीएसए 400 रुपए, टीएसएच 100 रुपए, विटामिन डी3 500 रुपए, विटामिन बी12 400 रुपए, प्राेलेटीन 250 रुपए, सोडियम पोटाशियम 150 रुपए, डेनजी 400 रुपए, चिकनगुनिया 200 रुपए, एलएफटी 250 रुपए, आरएफटी 90 रुपए व सीबीसी 100 रुपए में होता है।
स्पेशल हेल्थ पैकेज के ये रेट
संस्था के प्रधान अरुण जैन ने बताया कि यहां जनरल हेल्थ पैकेज 1200 रुपए, महिला हेल्थ पैकेज मैमोग्राफी के साथ 1700 रुपए, स्पेशल फीवर पैकेज 150 रुपए, डायबिटिक पैकेज 700 रुपए, कार्डिक पैकेज 800 रुपए, फीमेल कैंसर पैकेज 2400 रुपए, पुरुष कैंसर पैकेज 1800 रुपए, हरसूटीसम पैकेज 1400 रुपए, इनफर्टिलिटी पैकेज 1800 रुपए, आर्टरीज पैकेज 300 रुपए, सीनियर सिटीजन पैकेज 800 रुपए, लीवर एंड किडनी पैकेज 700 रुपए व मैनोपॉज हारमोन पैकेज 850 रुपए में होता है।
प्राइवेट में चार हजार में होती एमआरआई
निजी अस्पताल में हेड प्लान की एमआरआई चार हजार में होती है। इसके अलावा अन्य एमआरआई के कई गुणा रेट हैं। हेड सिटी स्केन 1500, मैमोग्राफी 700, अल्ट्रासाउंड 800 से हजार रुपए तक होता है।
सिविल में नहीं होता एमआरआई
जिले के सिविल अस्पताल में एक भी जगह एमआरआई की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा अस्पताल में स्कैन के भी अलग-अलग रेट हैं। हालांकि अस्पताल में सीटी स्कैन 650 रुपए में होता है।
लोगों की सेवा करना ही लक्ष्य : अरुण
अरुण ने कहा कि चेरिटेबल सोसायटी चलाते थे। वहीं से प्रेरणा पाकर चेरिटेबल इंस्टीट्यूट खोला गया। उनका मकसद बहुत कम दरों पर लोगों को हरसंभव उपचार उपलब्ध करवाना है। जिसके लिए लोगों को चंडीगढ़ या अन्य प्राइवेट अस्पताल की तरफ भागना पड़ता है। लोग डायलिसिस की अधिक जरूरत महसूस कर रहे थे, इसलिए जून माह में छह मशीनों के साथ यह सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।