जेल में दो हवालाती भिड़े, जेल कर्मियाें से भी उलझे
अम्बाला सिटी | सेंट्रल जेल में एक हवालाती ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर जेल गारद पहुंची। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। केस डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि 19 मई सुबह ब्लॉक नंबर में हवालाती अंकुर ने अर्जुन पर जानलेवा हमला कर दिया। हवालातियों ने मुलाजिम से भी गाली-गलौज किया। जिन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।