अम्बाला सिटी | गांव धनाना में कृष्ण चंद्र धनाना मुख्य कोषाध्यक्ष सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी एवं ईश्वर सिंह धनाना की अगुवाई में ठंडे पानी की छबील लगाई गई। कृष्ण चंद धनाना के साथ राजेंद्र कौशिक कोऑर्डिनेटर, सुभाष शर्मा चेयरमैन, तरसेम गौड़ संयोजक, ललित भारद्वाज बधौली महासचिव, रविंद्र कुमार शर्मा सदस्य तथा राजेश शर्मा प्रधान कैंट भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृष्ण धनाना व उनके परिवार व ग्रामीणों ने जल सेवा की। मौके पर घनश्याम, मोंटी, मास्टर ज्ञान चंद, ओम शर्मा, मोहित, गोलू, प्रवीन शर्मा, चमन लाल, हुकमचंद व प्रेम शर्मा फतेहगढ़ भी उपस्थित रहे।