कैंट के इंडस्ट्री एरिया में सुरेंद्र शर्मा छिंदा के आमंत्रण पर ब्राह्मण सेना ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा ने भगवान शंकर से प्रार्थना की ब्राह्मण समाज को एक करने के लिए जो आशीर्वाद ब्राह्मण समाज को दिया है, वह ऐसे ही उन पर बना रहे। सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर पूछे गए आपत्तिजनक प्रश्न दिए जाने पर समाज ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखा दी है और जिसने ब्राह्मण समाज का अपमान किया था, ब्राह्मणों की एकता ने उस अपमान का बदला लिया है। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज मानव सेवा के लिए हर पल तत्पर रहता है और जो भी उनका अपमान करेगा, उसको करारा जवाब दिया जाएगा। सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण सेना के सदस्य ब्राह्मण एकता के लिए ब्राह्मण महासंघ हरियाणा के अध्यक्ष मास्टर मदन लाल शर्मा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा के जिला अध्यक्ष करण किशोर गौड़ के निर्णय की प्रशंसा करते हैं। तिवारी ने कहा कि इन दोनों बड़ी सभाओं का विलय होना ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणा दायक रहेगा। जो लोग अपने आपको आजीवन प्रधान बने रहने के लिए ब्राह्मण समाज की एकता के साथ खिलवाड़ करते है अब उनको भी इससे शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर राजीव वैद, संजीव अत्री, करण किशोर गौड़, मोहित गौड़, कुलभूषण पराशर, जितेंदर चौहान, संदीप शर्मा, विकास शर्मा, अमित शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुरिंदर शर्मा व अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करते हुए सुरेंद्र तिवारी व अन्य।