अम्बाला | हेल्पिंग पीपल अंबाला मंच की दूसरी वर्षगांठ पर मंच के सदस्यों द्वारा हाथीखाना मंदिर में भगवान शंकर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात खीर का प्रसाद संगत में बांटा गया। मौके पर मंच के चेयरमैन एससी गांधी, प्रधान सुखप्रीत सिंह सेठी, सैक्रेटरी ललित बिंद्रा, उपप्रधान विवेक भाटिया, कोषाध्यक्ष तरुण वालिया, मदन खेरा, गौरव चितकारा, लवकेश, जितिन मेहता, अखिल, नवनीत अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, दीपक वैश व आशीष मित्तल उपस्थित रहे।