अम्बाला | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेहड़ी की प्रिंसिपल रेनू अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय का मेडिकल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत व नाॅन मेडिकल का 95 प्रतिशत रहा। स्कूल की नैंसी ने 449 अंक हासिल किए। दिलप्रीत कौर ने 444, प्रियंका ने 402 अंक हासिल किए। रविंद्र कौर ने 434 अंक पाए।