भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अम्बाला शहर युवा कांग्रेस के तत्वाधान में मिशन अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इसकी अध्यक्षता शंटी धीमान ने की। कैंप में 110 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुलाना युवा कांग्रेस व नारायणगढ़ युवा कांग्रेस के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय महिला की सचिव चित्रा सरवारा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वरुण मुलाना मौजूद रहे। वरुण मुलाना ने स्वयं 28वीं बार रक्तदान करके युवाओं का हौंसला बढ़ाया। अध्यक्ष शंटी धीमान ने रक्तदान करने के पश्चात युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने हेतू प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्षद बिट्टू चावला, पार्षद राजन गुगलानी, ब्रह्मपाल राणा, पार्षद पवन अग्रवाल, युवा अध्यक्ष दुष्यंत राणा, युवा अध्यक्ष गुरजंट सिंह, प्रभारी नवदीप शर्मा, जग्गा खैरा मौजूद रहे।
सिटी के मिशन अस्पताल में रक्तदान करने वाले रक्तदाता काे सम्मानित करतीं पार्षद चित्रा सरवारा।