पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • दो हजार के नोट का बंडल दिखाकर फ्रूट कारोबारी से सोने का कड़ा, अंगूठी और 10 हजार रुपए लेकर युवक फरार

दो हजार के नोट का बंडल दिखाकर फ्रूट कारोबारी से सोने का कड़ा, अंगूठी और 10 हजार रुपए लेकर युवक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट बस स्टैंड के पास फ्रूट कारोबारी को दो हजार के नोट का बंडल दिखाकर युवकों ने सोने का कड़ा, अंगूठी व दस हजार ले लिए। जब कारोबारी ने युवकों के जाने पर उसे खोलकर देखा तो कागज ही हाथ लगे। महज एक नोट दो हजार का मिला। लिहाजा झांसे में हुई ठगी की शिकायत कारोबारी ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, कैंट बाजीगर मोहल्ले में रहने वाले 61 वर्षीय जीतराम का कहना है कि वह बस स्टैंड के पास फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। दोपहर करीब एक बजे बेटा रेहड़ी पर आ गया था। तब वह खाना खाने के लिए घर की तरफ जा रहा था। जब वह सेवा समिति स्कूल के पास पहुंचा तो वहां उसे दो युवकों ने रोक लिया। साथ ही दो हजार के नोटों का बंडल दिखाकर कहा कि यह उन्हें सड़क से मिला है और वह इसे खर्च नहीं कर सकते।

साथ ही कहा कि अगर वह उन्हें कुछ पैसे दे देगा तो यह बंडल वह उसे दे देंगे। लिहाजा युवकों की यह बात सुनकर जीत राम झांसे में आ गया। बाद में युवकों को बंडल के बदले एक सोने का कड़ा, अंगूठी और दस हजार रुपए दे दिए। यही नहीं जब उसने अपना कड़ा वापस मांगा तो युवकों ने उसे कपड़े में लपेटकर नकली कड़ा पकड़ा दिया। बाद में युवक निकल गए। लिहाजा उनके जाते ही जीतराम ने नोटों का पैकेट खोलकर देखा तो उसमें ऊपर की तरफ एक असली नोट था, बाकी कागज के टुकड़े थे। उसी समय उसने कपड़े को खोलकर देखा तो कड़ा भी नकली पाया। तब उसने इधर-उधर युवकों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद जीतराम ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नोटों का पैकेट खोलकर देखा तो ऊपर एक असली नोट था, बाकी कागज के टुकड़े थे, कड़ा भी नकली पकड़ाया

खबरें और भी हैं...