पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेना ने आम जनता के लिए खोला माल व स्टाफ रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| सेना द्वारा सुरक्षा को लेकर बंद किए रास्ते रक्षा मंत्रालय के आदेशों के बाद खोल दिए गए हैं। सेना ने सोमवार को माल रोड व स्टाफ रोड पर बोर्ड लगाकर रास्तों को अधिकारिक तौर पर सभी के लिए खोल दिया है जिसके बाद इस रोड पर आम वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

कैंटोनमेंट क्षेत्र में सेना ने सुरक्षा की दृष्टि से कुछ रास्तों को आम जनता के लिए बंद कर दिया था जिसके बाद से लोगों द्वारा समय-समय पर बंद किए गए रास्तों को खोलने की मांग की जा रही थी। रक्षा मंत्रालय द्वारा कैंटोनमेंट क्षेत्र के सांसदों की एक मीटिंग बुलाई जिसमें सेना द्वारा बिना परमिशन के बंद किए रास्ते को लेकर रक्षा मंत्रालय द्वारा खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद माल रोड व स्टाफ रोड सभी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। अम्बाला विधानसभा से सांसद रतनलाल कटारिया ने बताया कि उनके द्वारा रक्षा मंत्रालय की मीटिंग में सेना क्षेत्र में बंद किए गए रास्तों को खोलने की बात को प्रमुखता से उठाई थी जिसके बाद रक्षा मंत्रालय द्वारा कैंटोनमेंट क्षेत्र में सेना द्वारा बिना परमिशन के बंद किए रास्तों को खोल दिया गया है।

बोर्ड मीटिंग में कई बार उठ चुका है मुद्दा

माल रोड व स्टाफ रोड का आम जनता के लिए बंद करने का मुद्दा कई बार कैंटोनमेंट बोर्ड की होने वाली मीटिंग में उठ चुका है। हालांकि मीटिंग में इस मुद्दे पर हल नहीं निकल पाया था। सेना द्वारा सुरक्षा का हवाला देते हुए दुरंत रोड बंद करने की भी बात कही जा रही थी।

खबरें और भी हैं...