रेलवे स्टेशन केे आरओबी पर से जा रही केबल में लगी आग, अाधे घंटे बाद स्टाफ ने पाया काबू
अम्बाला| सोमवार देर रात कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 6 और 7 की तरफ जा रहे आरओबी पर अचानक आग लग गई। रेलवे इलेक्ट्रिकल और स्टेशन अिधकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर बंद होने के कारण स्टेशन पर इंडक्शन चूल्हे व माइक्रोवेव की संख्या बढ़ गई है। इलेक्ट्रिकल केबल पर लोड बढ़ रहा है। स्टेशन डायरेक्टर बलजोत सिंह गिल की तरफ से इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट को जानकारी दी गई थी कि वे लोड के हिसाब से केबल को चेक कर लें। सोमवार रात 10.30 बजे स्टाल नं. 11 और 12 पर इंडक्शन चूल्हे की वजह से प्लेटफार्म नं. 6 और 7 के आरओबी के ऊपर से आ रही तार में आग लग गई। इलेक्ट्रिकल जेई अनिल कुमार ने अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ते हुुए कहा कि उन्हें गैस िसलेंडर बंद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्टेशन डायरेक्टर इस बारे में कोई निर्देश नहीं दिए।