भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
बीए फाइनल इयर की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह मामला सिटी के एक इलाके में रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया है। आरोप है कि वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात अवनीत से हुई, जो इस समय बीटेक कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। फिर अवनीत ने उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। वह उसे अक्सर अकेले में मिलने के लिए बुलाता था। तब अवनीत ने उससे शादी करने की बात कही। मगर एक दिन उसने उसे अपने पास बुलाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। यही नहीं, उसने कई बार उसके साथ बुरा काम किया। जब वह इंकार करती थी तो अवनीत उसे जान से मारने की धमकी देता था। किसी तरह उसने हिम्मत जुटा कर यह बात अपने परिवार को बताई। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत सौंपी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।