अम्बाला | खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज 22 मई को दोपहर 12.30 बजे कैंट के वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम के सामने बनने वाले स्पोर्ट्स होस्टल की आधारशिला रखेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने स्पोर्ट्स होस्टल के निर्माण के लिए खेल विभाग से 17 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई है। उन्होंने बताया कि इस होस्टल के बनने से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को अब स्टेडियम के नजदीक ही आवासीय सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।