पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • दसवीं में भी बेटियां रही आगे, 44.18 प्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट

दसवीं में भी बेटियां रही आगे, 44.18 प्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

सिटी सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भिवानी बोर्ड का दसवीं कक्षा का बेहद शानदार रहा। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा मानसी भोला ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, सान्या ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा मोहित ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल करके तृतीय स्थान पाया। विद्यालय से दसवीं कक्षा की परीक्षा में 187 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 31 बच्चों ने मैरिट में स्थान बनाया। 55 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल प्राचार्य नीलम मलिक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की। स्कूल चेयरमैन राजेंद्र नाथ, मैनेजर विवेक कोहली ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

श्री गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल 10वीं का रिजल्ट रहा शानदार

अम्बाला सिटी| गांव नन्यौला स्थित श्री गुरु तेग बहादुर हाई स्कूल 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा। रजनदीप कौर ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। निशा रानी ने 85.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, गगन ने 82.4 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। 17 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया।

अमनप्रीत 88.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में रही प्रथम

अम्बाला सिटी| पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का रिजल्ट शानदार रहा। 92 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। अमनप्रीत ने 88.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरप्रीत कौर ने 86.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, काजल 86.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधान राजेश जैन, उपप्रधान मोहिंद्र जैन, प्रबंधक भूषण जैन, कैशियर हर्ष जैन व प्रिंसिपल सुनीता शर्मा ने बधाई दी।

अच्छे अंक लेकर पास होने पर सिटी के सोहन लाल डीएवी की छात्राएं विजयी चिह्न बनाती हुईं।

टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने पाया बेहतर परिणाम

अम्बाला| टेंडर हार्ट हाई स्कूल महेश नगर का दसवीं कक्षा का हरियाणा बोर्ड का वार्षिक परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। प्राची ने 95.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रितिक सैनी ने 90.6 अंक प्राप्त किए। रितिक सैनी ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए। 36 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 86 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को शुभकामनाएं दी।

सिटी के पीकेआर जैन स्कूल में दसवी का परिणाम आने की खुशी मनाती छात्राएं।

नंद लाल गीता विद्या मंदिर

साहा| गांव तेपला स्थित नंद लाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 11 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में स्थान व 51 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। विद्यालय प्रिंसिपल अश्वनी कुमार और प्रबंधक समिति ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिवालिक स्कूल का बेहतर रहा परिणाम

शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहटा का दसवीं एवं बारहवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा। इसमें 12वीं कक्षा में कॉमर्स संकाए में भावना ने 85 प्रतिशत अंक और अधिकतम बच्चों ने प्रथम स्थान हांसिल किया और दसवीं कक्षा के अभिषेक ने 90 प्रतिशत, गरिमा और रजनी ने 85 प्रतिशत, नंदिनी ने 80 प्रतिशत,मुकेश कुमार पुंडीर और मुस्कान ने 75 प्रतिशत अंक और अधिकतम बच्चों ने प्रथम स्थान हांसिल किया। प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया।

केपीएके में 10वीं में अंजलि ने 92% अंक हासिल किए

अम्बाला सिटी| केपीएके महाविद्यालय का दसवीं का परिणाम अच्छा रहा। अंजलि, श्रुति, गुरलीन व ईशा ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। 18 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी मे स्थान प्राप्त किया। विद्यालय चेयरमेन राजेंद्र नाथ, मैनेजर जेएस नेन व इंचार्ज रेखा गोयल ने सभी अध्यापकों, छात्राओं व अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी।

सरस्वती स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत

नारायणगढ़| काठेमाजरा के सरस्वती नेशनल स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की दिव्या शर्मा ने 439 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं करण उपाध्याय 400 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे हैं। स्कूल प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि 477 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

सूर्या स्कूल की मानसी ने पाए 88 प्रतिशत अंक

अम्बाला सिटी | जलबेहड़ा रोड स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। मानसी ने 88 प्रतिशत अंक पाए।। उसने प्रथम स्थान बनाया। स्कूल की अमनदीप ने 86 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा सिमरन ने 85.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल के 15 बच्चों ने मैरिट में अपना स्थान बनाया। प्राचार्य कर्मजीत कौर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...