पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • शुभम की मौत पर बिसरा रिपोर्ट का इंतजार, हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही पुलिस

शुभम की मौत पर बिसरा रिपोर्ट का इंतजार, हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| जिस युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी, उस मामले में आज भी पुलिस हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस शुभम की मौत पर बिसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने यूपी के न्यू राज विहार निवासी कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, पुलिस ने यह मामला गुरजंट सिंह गांव नग्गल की शिकायत पर 16 मई को दर्ज किया था। उनका कहना था कि उस दिन वह अपने दोस्त विक्रम के साथ नग्गल-जनसुई लिंक रोड पर घूम रहे थे। उन्हें पुलिया के पास दुर्गंध आई। मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखा तो वहां एक रस्सी से बंधी पल्ली नजर आई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने देखा तो उसमें एक बोरी के बीच युवक का शव नजर आया। प्राथमिक जांच पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

खबरें और भी हैं...