पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • राजीव गांधी ने देश को दिया कंप्यूटर: देवेंद्र

राजीव गांधी ने देश को दिया कंप्यूटर: देवेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सिटी कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रधान हरीश शासन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक बनाया। विश्व पटल पर देश की अलग पहचान बनें और इसमें वे काफी हद तक कामयाब भी रहे जिसके चलते उस समय देश को पहली बार कंप्यूटर दिया, जो आज लोगों की जिंदगी का अहम उपकरण बन गया है। राजकुमार गामा ने कहा कि असली मायने में देश को डिजिटल इंडिया की तरफ ले जाने वाले व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे। इस अवसर पर जिला अंबाला प्रभारी तरुण भंडारी, दिलीप चावला बिट्टू, पवन अग्रवाल, राजेश मेहता, देवेंद्र बजाज, सुखविंद्र जैलदार, वीरेंद्र दीक्षित, एडवोकेट मिथुन वर्मा, विक्की चौहान, हरबंस लाल पाली, नरेश शर्मा, भूपेंद्र वर्मा, रोशन लाल छिम्बा, राजीव कुमार, सुखदेव राज, राजेंद्र कुमार गोलू, राजेश कुमार दुर्गानगर, नरेश वर्मा, नवीन शर्मा, लक्की सैनी, भूपिंद्र खेतरपाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...