पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • भाजपा को सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा को करना चाहिए समाप्त: ओंकार

भाजपा को सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा को करना चाहिए समाप्त: ओंकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में मांगें मनवाने को लेकर धरने पर बैठे अस्थाई सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने इनेलो नेता ओंकार सिंह पहुंचे। इस अवसर पर सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव राजिंदर चनालिया, जोन प्रधान सेवा राम व उपप्रधान रिंकू बिहाल सहित समूची कार्यकारिणी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने कहा अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुसार बीजेपी सरकार को सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त करके कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए, समान काम-समान वेतन लागू करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों को रोजगार देने की बजाए छीनने का काम कर रही है। इस अवसर पर सचिव हरिशंकर, कैशियर राजिंदर हंस, कार्यकारिणी सदस्य कर्ण, राहुल, रमेश, कमल कुमार, बीरपाल, वेद प्रकाश, अशोक कुमार, शिवराम, पुरषोत्तम, परवीन कुमार, प्रदीप कुमार, राजिंदर, राम सिंह चनालिया, विकास सोनकर, मेहर सिंह जाट, मनजीत सिंह, अजय जैन, हरीश अरोड़ा, सुखप्रीत सेठी व अमर सिंह गरनाला व कर्मचारी मौजूद थे।

कैंट निगम में सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते ओंकार सिंह।

खबरें और भी हैं...