नगर निगम में कर्मचारियों को समर्थन करने पहुंचे श्री हिन्दू तख़्त के धर्माधीश जगतगुरु पंचानंद गिरि।
अम्बाला सिटी| इस देश में अगर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का अगर कोई हकदार है तो वह देश के सफाई कर्मचारी है और उनका शोषण करने वालों को भगवान भी माफ नहीं करते। सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए श्रीकाली माता मंदिर पटियाला एवं श्री कामाख्या देवी असम के पीठाधीश्वर एवं श्री हिंदू तख्त के धर्माधीश जूना अखाड़ा के जगतगुरु पंचानंद गिरि पहुंचे। श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक एवं एंटी टेरारिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, फ्रंट के हरियाणा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर भी साथ उनके साथ थे।