अम्बाला | नगर निगम में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को सोमवार राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा समर्थन देने के लिए पहुंची। इससे प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दिया। पहली बार केंद्र नेतृत्व करने वाले किसी नेत्री की ओर से कर्मचारियों को समर्थन दिया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आगामी चुनावों में जनता उनके द्वारा लागू की गई जनविरोधी नीतियों को लेकर जबाव देने को तैयार हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता व वार्ड नंबर 18 के पार्षद परविंदर सिंह परी ने कहा कि राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांगों को लेकर लड़ाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों का प्रदर्शन खत्म नहीं होगा तब तक सैलजा के निर्देशानुसार कर्मचारियों के खाने की व्यवस्था ट्रिपल एस टीम द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर बलविंदर पूनिया, वेणू अग्रवाल, नीलम शर्मा, रिंकू पूनिया, नितिन सहगल, गुरविंदर बासन बंटी, तरुण खेड़ा, रामपाल, विक्की, जैकिन डाबर, विशाल मदोक, मनीष सभरवाल, रमन अग्रवाल, सचिन गर्ग, नीरज इलाहाबादी, अमित गुलाटी, विनोद जौहर उपस्थित रहे।