पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • काले रिबन लगाकर आज कार्य करेंगे एनएचएम कर्मचारी, सीएमओ को मांगों का सौंपा ज्ञापन

काले रिबन लगाकर आज कार्य करेंगे एनएचएम कर्मचारी, सीएमओ को मांगों का सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

नेशनल हेल्थ मिशन अम्बाला के कर्मचारियों द्वारा अपनी मुख्य मांगों को लेकर सिविल सर्जन अम्बाला मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार द्वारा एंबुलेंस कंट्रोल रूम को केंद्रीयकरण करने के लिए टेंडर प्राइवेट कंपनी से काॅल किया गया है। इस निर्णय को रद्द किया जाए। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा। कर्मचारी 22 मई को काले रिबन लगाकर कार्य करेंगे। 23 मई को वर्क सस्पेंड रखेंगे। इस पश्चात 30 मई तक यदि सरकार द्वारा मांगें न मानी गई तो 31 मई से सभी एनएचएम कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान एनएचएम कर्मचारी यूनियन के प्रधान तरनदीप, सेक्रेटरी हरिंद्र, हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ कमेटी के सदस्य दिनेश कौशिक, लेखा प्रबंधक कुनाल शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कविता, जिला मूल्यांकन अधिकारी मनोज व जिला फ्लीट मैनेजर अंजलि शर्मा व सीप, रेनु, पारुल व अन्य कर्मचारी लाल चंद, रमेश कुमार, सुखबीर, विजय घई, विजय शर्मा, दौलत राम, सुखबीर, संजीव कुमार, मोनिका, दीपिका, महबूब, हरीश एकाउंटेंट, विनोद राज व निर्मल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...