अम्बाला | कैंट भाजपा व्यापार मंडल की बैठक रविवार को शाम 5 बजे कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें कैंट के व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। भाजपा व्यापार मंडल का प्रतिनिधि समूह जल्दी ही व्यापारियों की इन सभी समस्याओं के विषय में अम्बाला के नगर निगम, विद्युत वितरण विभाग व पब्लिक हैल्थ के उच्च अधिकारियों से मिलेगा। इस बैठक में भाजपा व्यापार मंडल के प्रधान अनिल धीर, मुख्यसचिव विनय मेहता, संजय भाटिया, संजीव शर्मा, आशीष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जितेंद्र सहगल, रमेश गर्ग, अनिल भल्ला, नरेश धवन, अर्जुन चौधरी, अनिल कत्याल, जगत बंसल, परवीन कुमार, मनोज चोपड़ा एवं भाजपा व्यापार मंडल अम्बाला के सदस्य मौजूद रहे।