पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • डाक विभाग के कर्मचारियों ने आठवें दिन जारी रखी हड़ताल

डाक विभाग के कर्मचारियों ने आठवें दिन जारी रखी हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने आठवें दिन हड़ताल जारी रखते हुए शहरी प्रधान की विक्रम किछर की अध्यक्षता में धरना दिया। इसे लेकर सोमवार को सचिव, डाक विभाग ने यूनियन नेताओं को बुलाकर हड़ताल समाप्त की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इतने लंबे अरसे से कैबिनेट में पड़ी कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट केबिनेट में पास होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर उषा रानी, पूनम, रामकुमारी, गोपाल कृष्ण धीमान, सुरिंदर कौर मान, तरसेम सिंह राणा, रामेश्वर दास, विनोद, विक्रम सिंह, बलकार सिंह, हरप्रीत, परमजीत, मलकीत सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...