अम्बाला सिटी | विधायक असीम गोयल ने सोमवार को सेक्टर 7 स्थित अपने आवास स्थान पर जनता कैंप में 230 लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उसके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस कैंप में कैथ माजरी के कमल, साक्षी रानी ने गली बनवाने बारे, प्रेमनगर से सतनाम सिंह ने रेडक्रास की तरफ से ब्लाइंड प्रार्थी के लिए चेयर व अन्य सहायता उपलब्ध करवाने बारे, गांव बटरोहण से खुशी राम व जसवीर गांव में पीने के पानी के ट्यूबवैल व पीने के गंदे पानी की समस्या बारे मिले।