रेल टिकट रिफंड के लिए यात्री करें रियल टाइम वेबसाइट पर लॉगइन, पीएनआर से मिलेगी सुविधा
अम्बाला | रेल टिकट रिफंड की जानकारी लेने के लिए रेल यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की रियल टाइम वेबसाइट से यात्रियों को तुरंत टिकट रिफंड की जानकारी मिलेगी। वेबसाइट से ऑनलाइन व आरक्षण केंद्र से ली गई दोनों प्रकार की टिकटों का रिफंड ब्योरा मिलेगा। यात्रियों को नई सुविधा प्रदान करने के लिए टिकट रिफंड की वेबसाइट बना दी है और इसे नाम दिया है रियल-टाइम। रेलवे की वेबसाइट refund.indianrail.gov.in पर पीएनआर नंबर डालते ही रिफंड रकम की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। वेबसाइट सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) द्वारा विकसित की गई वेबसाइट पर जानकारी मिल जाएगी।