पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मंत्र साधना से 25 तत्वों का बना यह मानव शरीर पूर्णत: शांत होता है: पंकज

मंत्र साधना से 25 तत्वों का बना यह मानव शरीर पूर्णत: शांत होता है: पंकज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राघव योग विकास केंद्र द्वारा वैदिक किंडरगार्टन पंजाबी मोहल्ला में चलाई जा रही वर्कशॉप का सोमवार को समापन हो गया। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ पंकज कुमार ने की। उन्होंने बताया कि उनका सनातन धर्म विज्ञान के आधार पर खड़ा है। प्रत्येक मंत्र शरीर पर गहरा प्रभाव उत्पन्न करता है। यदि शुद्ध उच्चारण के साथ मंत्र साधना की जाए तो उसका गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे 25 तत्वों का बना यह मानव शरीर पूर्णत: शांत होता है। उसके उपरांत नेत्री के जनक मनोज कुमार ने सूक्ष्म व्यायाम करवाए। आसन व प्राणायाम का शरीर पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है, उसका विज्ञान के स्तर पर प्रभाव बताया। संगीत थैरेपी मन को शांत करता है।

श्री राघव योग विकास केंद्र द्वारा वैदिक किंडरगार्टन द्वारा चलाई जा रही वर्कशॉप का समापन।

खबरें और भी हैं...