अम्बाला सिटी | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे कॉलेज श्री गुरु हरिकिशन साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में कॉमर्स विभाग के सेमेस्टर 3 के विद्यार्थियों का परिणाम बहुत शानदार रहा। प्रिंसिपल सुखदेव सिंह ने बताया कि इन छात्रों में से प्रियंकल ने प्रथम स्थान, हरमनदीप कौर और प्रिंस प्रीत कौर द्वितीय ने द्वितीय व प्रभजोत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।