पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार जाने निकले ग्रामीण ने रास्ते में खाया जहर, मौत

बाजार जाने निकले ग्रामीण ने रास्ते में खाया जहर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम मदनेश्वरपुर में एक ग्रामीण गुरुवार को घर से बरियों बाजार जाने की बात कहकर निकला और रास्ते में उसने जहर खा लिया। रास्ते में बेसुध देखकर कुछ लोगों ने उसके परिजनों को बताया तो उन्हें इसके बारे में पता चला। परिजनों ने ग्रामीण को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मदनेश्वरपुर निवासी बदन अगरिया 50 वर्ष गुरुवार को दोपहर में घर से पैदल बरियों बाजार जाने की बात कहकर निकला। इसी दौरान रास्ते में उसने जहर खा लिया। वह धौरापारा के पास सड़क किनारे बेहोश मिला। पता चलने पर परिजनों ने उसे भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद होश आने पर उसने परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...