पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिवक्ता संघ की बी टीम ने न्यायाधीश इलेवन को हराया

अधिवक्ता संघ की बी टीम ने न्यायाधीश इलेवन को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित टेिनस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को पीजी कालेज के मैदान मेें शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी वर्मा ने किया। उद्घाटन मैच में अधिवक्ता संघ की बी टीम ने न्यायाधीश इलेवन को पराजित किया। टूर्नामेंट मेंे छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का समापन 15 अप्रैल को किया जाएगा। पीजी कालेज मैदान में सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वर्मा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक दुबे द्वारा किया गया। न्यायाधीश इलेवन एवं अधिवक्ता संघ बी टीम के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमेंे बी टीम ने न्यायाधीश इलेवन को हराया। दूसरा मैच अधिवक्ता संघ सी एवं डी के बीच खेला गया। इसमें सी टीम को जीत मिली। तीसरा मैच सी टीम व अधिवक्ता संघ की ए टीम के बीच हुआ। इस मैच में संघ की सी टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का समापन 15 अप्रैल को होगा। श़ुभारंभ के मौके पर अधिवक्ता विनोद दुबे, आरएन प्रसाद, अरविंद सिंह, संपूर्णांक गुप्ता, उपेंद्र पांडेय, जेपी श्रीवास्तव, प्रवीण गुप्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...