आकाशवाणी में एसएमएस के जरिए गाने की फरमाइश
अंबिकापुर | आकाशवाणी अंबिकापुर में अपनी पसंद के गीत एसएमएस के जरिए संदेश भेजकर सुन पाएंगे। इसके अलावा इस केंद्र से प्रसारित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए विचार व सुझाव एसएमएस के जरिए भेजने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। कार्यक्रम अधिशासी महेंद्र साहू ने इस संबंध मंे जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार आकाशवाणी के इस केंद्र से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। फरमाइशी गीत सुनने के लिए श्रोता अपने मोबाइल के एसएमएस बाक्स मेंे जाकर एआईआरएएमबी टाइप करें और स्पेस देकर गीत के बोल एवं फिल्म का नाम टाइप कर उसे स्पेस देकर अपना नाम लिखकर 53010 पर भेज दें। इसी तरह घर गोसाइन के लिए एआईआरएजीजी, चिट्ठीपत्री के लिए एआईआरएसीपी, घर आंगन के लिए एआईआरएजीए, चौपाल के लिए एआईआरएसीएच एवं युववाणी कार्यक्रम के लिए एआईआरएवाईवी में टाइप कर कोई बेहतर सुझाव या विचार श्रोता एसएमएस के जरिए उसी नंबर पर भेज सकते हैं।