भाजयुमो द्वारा शहर में समरसता भोज का किया गया आयोजन
अंबिकापुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को नगर के भीमराव अंबेडकर वार्ड में समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग के वरिष्ठ लोगों का समरसता सूत्र बांधकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि रमन सरकार ने इस वर्ग के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और इसी का परिणाम है कि समाज स्वाभिमान के साथ सर उठाकर जी रहा है। भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि वर्तमान में कुछ विदेशी शक्तियां विभिन्न जातियों के बीच में विद्वेश पेैदा कर समाज को आपस में बांटना चाहती हैं लेकिन मोदी सरकार इस समाज को इतना आत्मबल दिया है कि वह किसी बहकावे में आने वाले नही है।