प्रधानमंत्री कौशल योजना के संभागीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
अंबिकापुर| प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एस्प्रा स्किल्स के तत्वावधान में आकाशवाणी चौक में संभागीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सांसद कमलभान सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर एस्प्रा स्किल्स के राज्य प्रमुख योगेश साहू एवं क्लस्टर हेड सतीश मौर्य उपस्थित थे। इस केंद्र मेंे विभिन्न विधाओं मेंे 18 से 35 वर्ष के युवक-युवती को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर सांसद श्री सिंह ने कौशल विकास योजना को प्रधानमंत्री की सोच बताते हुए कहा कि जो कम पढ़े-लिखे हैं, उनके लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इसके जरिए लोग आगे बढ़ने के लिए सक्षम हो पाएंगे। संस्था प्रमुख श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल योजना में प्रवेश के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाआंे का आवेदन भरकर एडमिशन दिया जाएगा।