अंबिकापुर| लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बगदरी में गुरुवार को एक
अंबिकापुर| लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बगदरी में गुरुवार को एक लापता वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम बगदरी निवासी मोहरू राम 60 वर्ष दो दिन पहले घर से निकला और वापस नहीं निकला। इसी दौरान गांव के एक कुएं में गुरुवार को उसका शव मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि वह किसी काम से गया होगा और कुएं में गिर गया होगा। पुलिस जांच कर रही है।