कठुआ व उन्नाव कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को यहां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कठुआ व उन्नाव में हुए अनाचार की घटनाओं में पीड़ितों को न्याय दिलाने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर घड़ी चौक से महामाया चौक तक कैंडल मार्च किया गया। कांग्रेसियों ने इस घटना की निंदा की। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, सभापति शफी अहमद, जेपी. श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, मो. इस्लाम, अरूण मिश्रा, बिजेन्द्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, दुर्गेशा गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रवीण गुप्ता, बसंत पाण्डेय, दीपक मिश्रा, अजय सिंह, आलोक सिंह, सैयद अख्तर, प्रमोद चौधरी, सतीश बारी, हिमांश जायसवाल शामिल थे।