जिला स्तरीय ड्राप रोबॉल संघ के भारत सिंह अध्यक्ष
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर
सरगुजा जिला ड्राप रोबॉल की स्थायी समिति की बैठक राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिला ड्राप रोबॉल संघ का अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को चुना गया।
जिला ड्राप रोबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में भारत सिंह सिसोदिया का नाम अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अध्यक्ष द्वारा संघ का विस्तार किया गया। इसमें उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव रघुनाथ मुखर्जी को बनाया गया। विशिष्ट सदस्य के रूप में मनीष सिंह, पार्षद हरमिंदर सिंह टिन्नी, मनीष गोयल, सुजीत त्रिपाठी, सुधीर सिंह, विकास सोनी को शामिल किया गया। संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि इस खेल में सरगुजा जिले का प्रदेश में दबदबा है। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मेंे यहां के खिलाड़ियांे ने कई मेडल जीते हैं। राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनशिप में भी जीत दर्ज कर सरगुजा जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अब इस खेल को बड़े स्तर पर स्थापित करने और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार पांचवी राज्य स्तरीय ड्राप रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर में किया जाएगा।