पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक ही समस्याग्रस्त रहेगा तो पढ़ाई में गुणवत्ता आना मुश्किल

शिक्षक ही समस्याग्रस्त रहेगा तो पढ़ाई में गुणवत्ता आना मुश्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपाध्यक्ष काजेश घोष के नेतृत्व में शिक्षा आयोग के सदस्य अक्षय श्रीवास्तव के सरगुज़ा प्रवास पर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में गुणवत्तायुक्त शिक्षा हेतु उपयुक्त माहौल का निर्माण कैसे किया जाए इस पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने आयोग के सदस्य को बताया कि जब तक शिक्षक ही समस्या ग्रस्त रहेगा तब तक गुणवत्ता के उच्च पैमानों को पार नही किया जा सकता है। पहले चरण में शिक्षकों को समस्या से मुक्त रखने कारगर उपाय किये जाएं। शिक्षा आयोग के सदस्य अक्षय श्रीवास्तव ने सरगुज़ा के शैक्षिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया। भ्रमण उपरांत आनन्द प्रकाश एक्का डाइट प्राचार्य व अन्य सहायक प्राध्यापकों के साथ छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, अमित सिंह, अरविंद सिंह, मुकेश मुदलियार, करण सिंह जोगी, अमित सोनी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...