नशे के खिलाफ पुलिस ने ग्रामीणों के साथ निकाली जागरूकता रैली
अंबिकापुर| नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार को मणिपुर पुलिस चौकी द्वारा हर्राटिकरा गांव में ग्रामीणों के साथ जागरुकता रैली निकाली गई। बैनर, पोस्टर लेकर ग्रामीण गांव सहित आस-पास के इलाके से होकर गुजरे और लोगों से नशा नहीं करने की अपील की। इस दौरान मणिपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, सतीश सिंह, देवेंद्र सिंह, दिवाकर मिश्रा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।