पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के गाड़ाघाट के एक खेत में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में गमछा कसा हुआ था और पीठ में उसका बैंग टंगा था। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने गमछे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी होगी। बैग से कुछ कपड़े मिले हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शव को सुबह आस-पास के कुछ लोगों ने देखा। पता चलने पर सीएसपी आरएन यादव दलबल के साथ पहुंचे। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से युवक की पहचान कराई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। बैग की तलाशी ली गई लेकिन उसमें से भी कुछ नहीं मिला। युवक नीले रंग की जींस पैँट व नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। उसके गले में सफेद गमछा कसा हुआ था।

गमछे से ही गला घोटने की आशंका, युवक की शिनाख्त नहीं
घटना स्थल की जांच करते पुलिस।

मवेशी से टकराई बाइक, तेंदूपत्ता समिति की प्रबंधक की मौत
अंबिकापुर| गुरुवार को वाड्रफनगर रोड नवगई के पास मवेशी से टकराकर बाइक सवार सड़क पर फेका गए। हादसे में बाइक के पीछे बैठी तेंदूपत्ता संग्रहण समिति की प्रबंधक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम नवगई निवासी तेंदूपत्ता संग्रहण समिति की अध्यक्ष दुगार्वती पति जानकी सिंह 43 वर्ष गुुरुवार को एक युवक के साथ बाइक में पीछे बैठकर समिति की बैठक के सिलसिले में वाड्रफनगर जाने के लिए निकली। इसी दौरान गांव के पास अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्गावती व बाइक चला रहा युवक सडक पर गिर गए। दुर्गावती को सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों द्वारा उन्हें वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने उन्हें रिफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर मिशन अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कल शाम को किसी के साथ बाइक में दिखा था युवक
पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गुरुवार की शाम को युवक किसी के साथ बाइक में गाड़ाघाट इलाके में घूम रहा था। उसके कपड़े व झोले से मिले अन्य सामान से पुलिस संभावना जता रही है कि युवक अंबिकापुर में मजदूरी का काम करता होगा। पुलिस युवक के बारे में पता करने के लिए आस-पास के थानों से गुम इंसान की जानकारी मंगाई है।

खबरें और भी हैं...