पिछड़ा समाज पार्टी आज राजमोहिनी परिसर में मनाएगी अंबेडकर जयंती
अंबिकापुर| पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड के तत्वावधान में बाबा साहब डा. अंबेडकर का जन्म दिवस समारोह राजमोहिनी परिसर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि गिरधर मढ़रिया रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक विजय पटेल, महासचिव राजकुमार यादव, एमडी आशा, शंकर यादव, शिवकुमार राजवाड़े उपस्थित रहेंगे।