पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैल को मारने वाले 11 ग्रामीण गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया

बैल को मारने वाले 11 ग्रामीण गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| बलरामपुर जिले के डौरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सरगड़ी में एक बैल को कुछ ग्रामीणों ने मार दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ग्राम सरगड़ी निवासी अनिल एक्का के घर में बैल को मारकर मांस को बांट रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनिल सहित सुंदरा लकड़ा, अजलूस कुजूर, नाइजर एक्का, दशा राम, मुनेश्वर लकड़ा, संतोष एक्का, बिरम लकड़ा, लल्लू राम, जगसाय व जुगेंदर बखला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सभी के खिलाफ धारा 429, 295 (क), 4,5, 10 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...