- Hindi News
- National
- सीतापुर ब्लॉक के ग्राम सुर से चार सौ ग्राम गांजा के साथ ग्रामीण गिरफ्तार
सीतापुर ब्लॉक के ग्राम सुर से चार सौ ग्राम गांजा के साथ ग्रामीण गिरफ्तार
अंबिकापुर| आबकारी विभाग ने वर्षो बाद एनडीपीएस मामले में एक कार्रवाई की है। सीतापुर ब्लाक के ग्राम सूर में एक ग्रामीण से 4 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सूर निवासी जयनफ गांजे का कारोबार करता है। गुरुवार को दबिश देकर तलाशी ली गई तो उसके पास से चार सौ ग्राम गांजा मिला। गांजा जब्त कर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।