अलग-अलग स्थान से 22 लीटर अवैध शराब जब्त, छह लोगों पर केस दर्ज
अंबिकापुर| आबकारी विभाग ने अलग-अलग मामले में छह लोगों से 22 लीटर अवैध शराब जब्त कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आबकारी विभाग ने बताया कि गुुरुवार को अलग-अलग टीमों ने ग्राम डौराडांड़ व नवापारा में दबिश दी। इस दौरान डौराडांड़ में अनिता से 3 लीटर, पार्वती से चार लीटर, कविता से चाढ़े चार लीटर, व गणेश्वरी से साढे तीन लीटर महुअा शराब बरामद हुई। इसी प्रकार नवापारा में राजेंद्र से 12 पाव व राज ताम्रकार से 11 पाव अंग्रेजी शराब जब्त हुई। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।