4 ग्रामीणों से 58 लीटर महुआ शराब बरामद
4 ग्रामीणों से 58 लीटर महुआ शराब बरामद
अंबिकापुर| आबकारी विभाग ने अलग-अलग मामले में तीन ग्रामीणों से 58 लीटर महुआ शराब बरामद की है। आबकारी िवभाग के अनुसार कांतिप्रकाशपुर निवासी ननकू से 15 लीटर, करजी निवासी अवधेश नाई से 17 लीटर व सुखन से 19 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। तीनों को कोर्ट से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसी प्रकार लुचकी निवासी पार्वती से 4 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ है।